Home Punjab>Firozpur Punjab News: 2 कारों की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, लगे बेअदबी के आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: 2 कारों की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, लगे बेअदबी के आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 कारों की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, लगे बेअदबी के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कैंट में 2 कारों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना कैंट में 7 चुंगी के पास हुई है। दोनों पक्षों में हुई हाथापाई के बाद एक पक्ष ने केसों की बेअदबी के आरोप लगाए है। नौजवान ने कहा कि वह माथा टेककर जामनी गुरुद्वारा साहिब से वापिस लौट रहा था। वहीं 7 नंबर चुंगी पर किसान जत्थेबंदियों द्वारा धरना लगाकर रोड़ जाम किया हुआ था।

जिसके चलते जब वह कार साइड से निकालने लगा तो मोगा रोड़ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। नौजवान का कहना है कि जब उसने विरोध करने पर उस पर कार चालक द्वारा हमला कर दिया गया और उसके केसों की बेअदबी कर दी गई। हादसे में घायल नौजवान को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित युवक ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here