यह रहेगी व्यवस्था
- डॉग स्क्वायड व बीडीएसएस टीम लगातार भ्रमणशील रहते हुए सभी मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करेंगी। विभिन्न चौराहों पर बैरियर लगाकर भी चेकिंग की जाएगी।
- ड्रोन सर्विलांस की विभिन्न टीमों को नियुक्त कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी होगी। पीआरवी, पीसीआर वाहन लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
- पिनाक कमांडो, पीएससी व क्यूआरटी की टीम विभिन्न लोकेशन पर रिर्जव रहेंगी।
- 115 प्वाइंट पर जिग-जैग बैरियर, 30 स्थानों पर ब्रेथ एनालाईजर व स्पीडोमीटर के द्वारा चेकिंग कर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास रहेगा।
- पुलिस के अलावा दुकानदार, संस्थान व मॉल स्टाफ सीसीटीवी से निगरानी कर चौकन्ने रहेंगे। भीड़ व यातायात सहयोग में मदद करेंगे।
- पुलिस प्रशासनिक अनुमति के बाद ही थाना व चौकी क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे।
- महत्वपूर्ण स्थानों पर रिजर्व प्रीपेड टैक्सी, एंबुलेंस व फायर टेंडर की व्यवस्था रहेगी।
- जश्न की तैयारियों में जुटे आयोजक