Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” सेवाओं को दोगुना करने की मांग की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

Mahabir
Last updated: October 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के मद्देनज़र, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) के लिए रेल सेवाएँ बढ़ाने की मांग की है, ताकि नौवें पातशाह और उनके अनन्य सेवक भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की अद्वितीय कुर्बानियों को नमन करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Contents
  • 15 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक दोगुना करने की मांग
  • यह नगरी श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा बसाई गई थी
  • श्री आनंदपुर साहिब होते हुए अंब अंदौरा तक जाती

15 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक दोगुना करने की मांग

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले इन ऐतिहासिक समागमों में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अपने पत्र में नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाओं को 15 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक दोगुना करने की मांग की।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

साथ ही उन्होंने देशभर के प्रमुख धार्मिक केंद्रों — तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र), श्री अमृतसर साहिब और अन्य प्रमुख शहरों — से विशेष यात्री रेलगाड़ियाँ चलाने की भी अपील की, ताकि 22 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले विशाल आयोजनों में आने-जाने वाली संगत को कोई कठिनाई न हो।

यह नगरी श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा बसाई गई थी

श्री आनंदपुर साहिब की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नगरी श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा बसाई गई थी, जहाँ अत्याचार झेल रहे कश्मीरी पंडितों ने शरण और सुरक्षा की मांग की थी। इसी धरती से गुरु साहिब ने मानवता और अंतरात्मा की स्वतंत्रता के लिए दिल्ली की ओर अपनी अंतिम यात्रा आरंभ की थी।

बाद में, गुरु जी का पवित्र शीश भाई जैता जी (बाबा जीवन सिंह जी) द्वारा अत्यंत श्रद्धा से श्री आनंदपुर साहिब वापस लाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिससे यह भूमि विश्व इतिहास के सबसे पूजनीय अध्यायों में से एक की जीवंत मिसाल बन गई। बैंस ने कहा, “यह पवित्र भूमि उस कुर्बानी का जीवंत प्रतीक है जिसने हमारे राष्ट्र की नींव को परिभाषित किया। इसलिए हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम यह सुनिश्चित करें कि इस ऐतिहासिक अवसर पर माथा टेकने की इच्छा रखने वाला हर श्रद्धालु निर्बाध रूप से यहाँ पहुँच सके।”

Indian Railway
Indian Railway

श्री आनंदपुर साहिब होते हुए अंब अंदौरा तक जाती

शिक्षा मंत्री ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को धार्मिक स्वतंत्रता और मानव मूल्यों के लिए गुरु जी की अद्वितीय शहादत को स्मरण करने का पावन अवसर बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए अंब अंदौरा तक जाती है, इसलिए इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसकी सेवाओं की आवृत्ति दोगुनी की जानी चाहिए।

अंत में स बैंस ने कहा कि यह पहल केवल यातायात व्यवस्था का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह नैतिक साहस और धार्मिक एकता को सम्मान देने का कार्य है। उन्होंने कहा, “सभी धर्मों के अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत देने वाले गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होने वाली संगत को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करके हम उस सर्वोच्च नैतिक बहादुरी का सम्मान करते हैं जो हमारे बहुलतावादी राष्ट्र की आधारशिला है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Rajvir Jawanda: राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में 150 मोबाइल चोरी, पंजाबी सिंगर ने वीडियो जारी कर लगाएं आरोप
Next Article Train Divert: पंजाब में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.