Home Punjab>Moga Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

0
Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

मोगाः जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, हाल ही में सीएम भगवंत मान ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग की थी और लगातार लोगों की शिकायतों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को उनसे बात करने के लिए समय फिक्स किया था। लेकिन उसके बावजूद चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

वहीं चोरी की वारदात का ताजा मामला जिले के 2 नंबर न्यू टाउन बाजार से सामने आया है जहां एक अपाहिज व्यक्ति एक्टिवा चुरा कर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें व्यक्ति लाठी के सहारे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठ जाता है। कुछ समय बैठने के बाद वह मौका पाकर एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here