Home Punjab>Ludhiana|Sports T-20 विश्व कप में भारत की जीत पर जश्न, डाला भंगड़ा, देखें वीडियो

T-20 विश्व कप में भारत की जीत पर जश्न, डाला भंगड़ा, देखें वीडियो

0
T-20 विश्व कप में भारत की जीत पर जश्न, डाला भंगड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः T-20 विश्व कप मेें भारत की जीत के बाद हर तरफ जश्न का महौल है। लुधियाना में अगल ही नजारा देखने को मिला। हर गली-मोहल्ले में लोगों ने भारत की जीत पर खुशियां जताई। लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर में प्रमुख मार्केट किप्स में डिजीटल स्क्रिन लगाई गई। सैकड़ों लोग भारत और साउथ अफ्रिका के फाइनल मैच का आनंद लेते दिखे। युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा पकड़ कर खूब लहराया। पुलिस अधिकारियों ने किप्स मार्केट और मुख्य सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे ताकि हुल्लड़बाजी किसी तरह का हंगामा सड़क पर ना कर सके। मैच के अखरी ओवर में क्रिकेट प्रेमियों ने खूब जमकर जश्न मनाया।

क्रिकेट प्रेमी अवतार सिंह ने कहा कि आज भारत जीता है। इस कारण ढोल की थाप पर भांगड़ा भी डाला जा रहा है। वहीं क्रिकेट प्रमी पूजा ने कहा कि जब से विश्व कप शुरू हुआ है वह रोजाना मैच देखती आ रही है। आज उन्हें पूरा भरोसा था कि भारत खेल में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमें हर खेल को खेल भावना से देखना चाहिए। इसी तरह जवाहर नगर कैंप में भी लोगों ने भारत की जीत पर जश्न मनाया। लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर इंडिया जीतेगा के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here