Home Punjab>Ludhiana पंजाबः रिश्ते हुए तारतार, बेटे ने पिता पर किया हमला, वीडियो वायरल

पंजाबः रिश्ते हुए तारतार, बेटे ने पिता पर किया हमला, वीडियो वायरल

0

लुधियानाः जिले से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से खूनी रिश्ते तारतार होते दिखाई दिए। दरअसल, एक बेटे ने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब उक्त बुजुर्ग प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के कारण बाहर से लोगों को बुलाकर बेटे ने पिता की पिटाई की। इस दौरान पिता की पगड़ी उतार दी। वहीं दूसरी ओर लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर रहने वाले 75 वर्षीय भाग सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और उसने संपत्ति को उनके बीच बराबर-बराबर बांट दिया है।

इस दौरान बड़ा बेटा उसके साथ रहता है। जबकि छोटा बेटा उनकी बाकी की प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश कर रहा है। इसी नीयत से उसने बाहर से लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। पिता ने आरोप लगाए है कि बेटे ने उसके केसों की बेअदबी भी की और उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की जगह सिर्फ खानापूर्ति की है। जिसके चलते वह अब उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जब मोती नगर थाने के SHO से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here