Home Himachal पति पत्नी पर लाठी डंडों से हमला

पति पत्नी पर लाठी डंडों से हमला

0
पति पत्नी पर लाठी डंडों से हमला
ऊना/सुशील पंडित : घनारी के अंबोआ गांव की एक महिला ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है। गगरेट थाने में दी शिकायत में अंबोआ की रहने वाली प्रीति शर्मा पत्नी अरुण कौशल ने लिखा है कि उसके ही गांव की रहने वाली अनीता पत्नी सुरेश व 6 अन्य ने 31 दिसंबर की शाम को उनके घर में घुस कर हमला किया। जब उसने अपने बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके पति पर लाठी डंडों से वार किए जिससे उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता 323, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here