Home Punjab>Ludhiana पंजाबः रिश्वत के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः रिश्वत के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने वसीका नवीस जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह शिमलापुरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के ईशर नगर निवासी बलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में कहा कि उसने 7 नवंबर 2023 को सब रजिस्ट्रार लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय से न्यू जनता नगर लुधियाना में अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराई।

उक्त डीड राइटर (वसीका नवीस) इस काम को करने के बदले में लुधियाना सेंट्रल के कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी जसपाल सिंह के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य के साथ विजिलेंस ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर शिकायतकर्ता से प्लॉट की सेल डीड दिलाने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार (सेंट्रल) लुधियाना के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here