गुजरात: अरावली के मोडासा कस्बे में एक बड़ा हादस हो गया हैं। यहां एक मोटरसाइकिल के शोरूम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग क्यों लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।