Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस बीमारी का मरीज आने से मचा हड़कंप

जालंधरः इस बीमारी का मरीज आने से मचा हड़कंप

0

जालंधर, ENS: देश में कोरोना के नए वेरिंएट से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पंजाब में स्वाइन फ्लू के दस्तक ने सेहत विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी दौरान जालंधर में स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय युवती को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। पता चला है कि उक्त युवती काजी मंडी की रहने वाली है और पिछले लगभग एक महीने से उसका पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज चल रहा था।

बताया जा रहा हैकि वह 30 दिसंबर को अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। लेकिन अगले दिन जब उसकी तबियत एकदम फिर खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण नए साल के दिन परिजन उसे दोबार पीजीआई में भर्ती करवाने के लिए ले गए। जिसके बाद युवती की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here