Home Punjab>Ludhiana पंजाबः साईकिल सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, मौ’त

पंजाबः साईकिल सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, मौ’त

0

लुधियानाः जगराओं बद्दोवाल के नजदीक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी बद्दोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता की आंखों के सामने यह घटना हुई। इस घटना के दौरान कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। दूसरी ओर पुलिस ने कार नंबर से मालिक का पता कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी मकान नंबर 537 वार्ड नंबर 5 नजदीक सतसंग घर दशमेश नगर जलालाबाद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई हमीर सिंह ने बताया कि पीड़ित चरणजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह और उसका बेटा गुरदीप सिंह अपनी अपनी साइकिल पर सवार होकर बद्दोवाल से मंडी मुल्लापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा आगे जा रहा था। जबकि, वह अपने बेटे से 100 गज पीछे था। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से उसके बेटे की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here