Home Himachal>Baddi पंजाब : अमृतपाल के साथी को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

पंजाब : अमृतपाल के साथी को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

0

अमृतसर : पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के एक और साथी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे दिल्ली से अजनाला लेकर आई और कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो हजूर साहिब से लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की ये गिरफ्तारी बीते साल फरवरी महीने में अजनाला थाने में अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर दर्ज 29 नंबर FIR में की गई है।

ये वही मामला है जिसमें अमृतपाल सिंह के साथी गुरदासपुर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को गिरफ्तार किया था। इसी तूफान को छुड़ाने के मकसद से अमृतपाल अपने साथ सैकड़ों समर्थक लेकर अजनाला थाने पहुंच गया था।वरिंदर सिंह ने बताया था कि अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा। 2:30 घंटे तक कोई उसे थप्पड़ तो कोई डंडे और मुक्के से मारता रहा। व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here