Home Punjab>Faridkot पंजाबः कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, मचा हड़कंप

पंजाबः कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, मचा हड़कंप

0

बरनालाः पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बरनाला कोर्ट में पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके के अलावा आसपास के अन्य जिलों की पुलिस को भी कंट्रोल रूम के जरिए सूचना दे दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस पार्टी द्वारा अजय सिंह पुत्र राजू सिंह को थाना सिटी 2 बरनाला में दर्ज मामले 379/411/474 आईपीसी के संबंध में बरनाला अदालत में लंबित उक्त आपराधिक मामले में आरोपी को पेश करने के लिए लाया गया था। इसी बीच आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। आरोपियों के भागने के बाद पुलिस पार्टी ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here