Home Punjab>Firozpur पंजाब : श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह में किया गया एक अनोखा प्रयास, देखें वीडियो

पंजाब : श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह में किया गया एक अनोखा प्रयास, देखें वीडियो

0

कोटकपूरा : गांव ढीमांवाली में दशम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करवाए गए धार्मिक समारोह के दौरान पंचायत की अगुवाई में गांव की समूह संस्थाओं ने एक अनोखा प्रयास किया। इसके तहत नौजवानों को विदेश जाने की होड़ छोड़कर अपनी मेहनत से पंजाब में रहकर अपने गांव का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में अपने अपने क्षेत्र के माध्यम से गांव का नाम रोशन करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पिछले समय के दौरान सरकारी नौकरी हासिल करने वाले युवकों के अलावा अग्रेणी किसानों, खेत मजदूरों समेत पशु पालकों को नवाजा गया और नौजवानों को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस मौके पर गांव से सम्बंधित एनआरआई सतविंदर सिंह ने कहा कि विदेशों में भी बहुत सी समस्याएं है। लेकिन उनका ज्यादा प्रचार नहीं होता। जिसके कारण नौजवानों में विदेश जाने की होड़ लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि हम पंजाब में रहकर भी मेहनत से मुकाम को हासिल कर सकते है। आज के समारोह में मुकाम हासिल करने वालों को सम्मानित करके गांव ने एक अच्छी पहलकदमी दिखाई है। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने कहा कि समूह गांववासियों ने विदेश जाने की होड़ को रोकने के लिए एक समारोह करवाया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सम्मानित अध्यापिका संदीप कौर व किसान लखविंदर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि गांव की खासियत है कि यहां का एक हर व्यक्ति को एक दूसरे को सहयोग व प्रेरित करता है। आज के समारोह के माध्यम से ही नौजवानों को विदेश जाने की जगह अपने गांव में ही रहते हुए मेहनत करके लक्ष्य भेदने के लिए प्रेरित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here