Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: IPS Y Puran Kumar: पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द, DGP छुट्टी पर भेजे गए, सियासत गरमाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

IPS Y Puran Kumar: पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द, DGP छुट्टी पर भेजे गए, सियासत गरमाई

Mahabir
Last updated: October 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। IPS Y Puran Kumar Suicide Case Haryana Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। इसी के साथ हरियाणा के सियासत और ब्यूरोक्रेट में हंगामा मचा हुआ है। पीएम मोदी का दौरा रद्द होने के बाद अब कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी भेज दिया है।

Contents
  • डीजीपी को हटाने और गिरफ्तारी की मांग
  • मामले में क्या कार्रवाई हुई?
  • रामदास अठावले ने की थी मुलाकात
  • मनोहर लाल खट्टर ने की सीएम से बात
  • आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता फंसा रहे पेंच

हरियाणा (Haryana) के आइपीएस वाई पूरन कुमार ( IPS Y Puran Kumar) के आत्महत्या मामले में सात दिन बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया का तबादला सरकार पहले ही कर चुकी है। लेकिन वाई पूरन कुमार की पत्नी जीडीपी की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

डीजीपी को हटाने और गिरफ्तारी की मांग

आईपीएस वाई पूरन कुमार ( IPS Y Puran Kumar) की आईएएस अधिकारी पत्नी अमनीत पी कुमार और उनके विधायक साले अमित रतन कोटफत्ता समेत कई दलित संगठन पुलिस महानिदेशक व एसपी को पद से हटाने, गिरफ्तार और निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई में होने वाली जन विश्वास-जन विकास रैली रद्द हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान के मंगलवार को चंडीगढ़ वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिलने आने से पहले हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने की बड़ी कार्रवाई की है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ वाई पूरन कुमार के सेक्टर 24 स्थित निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को ही दोपहर करीब डेढ़ बजे वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात करने आ रहे हैं।

IPS Y Puran Kumar
IPS Y Puran Kumar

मामले में क्या कार्रवाई हुई?

वाई पूरन कुमार के आत्महत्या से जुड़े मामले में उनके फाइनल नोट के आधार पर राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानियां समेत 15 अधिकारियों के विरुद्ध चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में उत्पीड़न, प्रताड़ित करने व गालीगलौच के साथ एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

रामदास अठावले ने की थी मुलाकात

इससे पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उसके बाद वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। अठावले ने कहा कि वे अमनीत पी कुमार के परिजनों को न्याय दिलाने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि पुलिस महानिदेशक व एसपी को उनके पदों से हटाया जाए।

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लूभट्टी विक्रमार्का और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी राजू ने आइएएस अमनीत पी कुमार से मुलाकात करते हुए आरोपित अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और चंद्रप्रकाश के साथ इनेलो प्रमुख अभय चौटाला, रामपाल माजरा समेत पंजाब सरकार के कई मंत्रियों ने अमनीत पी कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और डीजीपी व एसपी को पदों से हटाने की मांग की।

मनोहर लाल खट्टर ने की सीएम से बात

इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल विदेश से लौटते ही पूरे मामले के समाधान में जुट गये। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से बातचीत की। हालांकि सातवें दिन भी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। आठवें दिन मंगलवार को वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम कराने की संभावना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कृष्णपाल गुर्जर ने विवाद के जल्दी समाधान की उम्मीद जताई है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया और अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारियों ने अलग-अलग समय अमनीत पी कुमार से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश की।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कृष्ण लाल पंवार पहले से परिजनों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। चर्चा है कि अमनीत पी कुमार के विधायक भाई अमित रतन कोटफत्ता पुलिस महानिदेशक व रोहतक के एसपी को निलंबित कर गिरफ्तार करने की जिद पर अड़े हुए हैं।

IPS Y Puran Kumar Haryana and Wife Amneet
IPS Y Puran Kumar Haryana and Wife Amneet

आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता फंसा रहे पेंच

अमित रतन कोटफत्ता आम आदमी पार्टी के बठिंडा ग्रामीण से विधायक हैं। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को अमनीत कुमार और अमित रतन से मुलाकात कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला भी अमनीत कुमार से मिले।

सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उनके साथ थे। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के चार मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, मोहिंदर भगत और डा रवजोत ने सोमवार को चंडीगढ़ में अमनीत पी कुमार से मुलाकात की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसौदिया और आप के कई विधायक पहले ही अमनीत कुमार से मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी अमनीत पी कुमार के परिजनों से मुलाकात की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने निभाया वादा, सबसे ज़्यादा मुआवजा देकर रचा इतिहास
Next Article Jalandhar: जालंधर में ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मेयर वनीत धीर एक्शन में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.