Home Punjab>Amritsar जालंधरः चोरी के 5 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार

जालंधरः चोरी के 5 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: थाना सदर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार उर्फ रमन निवासी गांव सैदपुर शाहकोट और सोमनाथ निवासी गांव सैदपुर शाहकोट के रूप में हुई है।

थाना सदर के प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान प्रतापपुरा बस अड्डा के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने अमन कुमार और सोमनाथ को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों के कब्जे से 4 बाइक बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here