Home Punjab>Moga पंजाबः श्री राम लल्ला जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सभी मंदिरों में होगा लाइव प्रोग्राम, देखें वीडियो

पंजाबः श्री राम लल्ला जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सभी मंदिरों में होगा लाइव प्रोग्राम, देखें वीडियो

0

मोगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से 22 जनवरी को श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर पर अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में रामलला के स्वागत की धूम है। अयोध्या के राम मंदिर में स्वागत की पूरी तैयारियां तो चल ही रही हैं और राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। 22 जनवरी 2024 को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रभु को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 

इस दिन का सारा प्रोग्राम पूरी दुनिया में लाइव भी दिखाया जायेगा। वहीं अयोध्या धाम से पहुंचे अक्षित कलश और निमंत्रण पत्र पूरे देश में भेजे जा रहे है। मोगा में भी यह निमंत्रण पत्र और अक्षित कलश सभी घरों और दफ्तरों में बांटे जा रहे है और आम जनता को अपील की जा रही है कि वह सभी अपने परिवारों सहित 22 जनवरी को पूजा अर्चना करे और लाइव प्रोग्राम देखें और भगवान् राम जी का गुणगान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here