Home Punjab>Amritsar जालंधरः थाना 4 का घेराव करने पहुंचा वाल्मीकि समाज, देखें Live

जालंधरः थाना 4 का घेराव करने पहुंचा वाल्मीकि समाज, देखें Live

0

जालंधर, ENS: थाना 4 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज वाल्मीकि समाज थाना 4 का घेराव करने पहुंच गया। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर अपशब्द कहने के मामले में गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया है। इस दौरान थाने के अंदर नारेबाजी करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने कहा कि उक्त व्यक्ति यूपी का रहने वाला है और पुलिस द्वारा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपशब्द बोलने को लेकर उनमें भारी रोष पाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here