Home Punjab>Faridkot पंजाबः फिर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

पंजाबः फिर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

0

संगरूरः जिले से ट्रक ड्राइवर की तरफ से आकर बठिंडा चंडीगढ़ मेन नेशनल हाईवे के ऊपर बना काला झाड़ टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इस दौरान नेशनल हाईवे को ड्राइवरों द्वारा बिल्कुल जाम कर दिया गया है और आवाजाई बंद हो चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ संगरूर के भवानीगढ़ में आज बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भारी गिनती में यहां पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है और भारी गिनती में ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन कानून के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान ट्रक यूनियन के साथ टैक्सी यूनियन भी समर्थन देकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here