Home Himachal अवैध खनन करने वाले पांच वाहनों पर लगा जुर्माना

अवैध खनन करने वाले पांच वाहनों पर लगा जुर्माना

0
अवैध खनन करने वाले पांच वाहनों पर लगा जुर्माना
ऊना/सुशील पंडित: जनवरी महीने में चालान की गति तेज हो गई है। ऊना पुलिस ने शुक्रवार को तीन ट्रैक्टरों और दो ट्रकों के चालान किए हैं। इन वाहन चालकों पर आरोप है कि वे अवैध खनन से प्राप्त संसाधनों को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने जब उनसे जरूरी दस्तावेज मांगे तो पांचों के पास दिखाने को कोई एम-फार्म या कागज नहीं थे। पांचों पर कुल 65230 रूपए जुर्माना किया गया है। इसके अलावा यातायात के नियम तोड़ने वाले 121 वाहनों के भी चालान कटे हैं। इनमें से 5 ने मौके पर ही 2500 रूपए भर दिए हैं। वहीं तीन लोगों से 300 रूपए जुर्माना वसूला गया है। उनके ऊपर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here