Home Punjab>Firozpur पंजाब : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

कोटकपूरा : सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस ने कोटकपूरा में हेरोइन व नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई चनणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव ब्राह्मण वाला की तरफ जा रही थी। पुलिस कर्मियों ने सूए के पुल के पास बैठे एक युवक को देखा।

वह पुलिस को देखकर गांव की तरफ भाग निकला। पुलिस ने उसे काबू कर जांच की तो उससे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान गीता भवन चौक कोटकपूरा वासी राहुल उर्फ चैंपियन के तौर पर हुई। थाना सिटी में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here