Home Punjab>Phagwara जालंधर पुलिस की दुकान में दबिश, दुकानदार की बहन ने किया हाई वोल्टेड ड्रामा

जालंधर पुलिस की दुकान में दबिश, दुकानदार की बहन ने किया हाई वोल्टेड ड्रामा

0

कपूरथला : अमृतसर रोड पर देर शाम एक दुकान पर जालंधर पुलिस की दबिश के बाद हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ। एक मामले की जाँच में आई जालंधर पुलिस और दुकान मालिक के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में दुकानदार की बहन ने पुलिस के साथ बहस करती दिख रही है। अब इस मामले की एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस और दुकानदार की बहस हो रही है और दुकानदार की बहन पुलिस को रोकने की कोशिश कर रही है। जानकारी अनुसार जालंधर पुलिस ने एक मामले में जाँच के लिए शनिवार देर शाम अमृतसर रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर दबिश दी।

सूत्रों की माने तो पुलिस जालंधर में दर्ज किसी मामले की जाँच करने आई थी। लेकिन दुकान मालिक और पुलिस में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दुकानदार की बहन ने पुलिस कर्मियों को अपने भाई को हिरासत मे लेने से रोका। जिसके चलते दुकानदार की बहन सड़क पर लेट गई। कपूरथला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here