Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले बंटी-बबली किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले बंटी-बबली किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियाना : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाला बंटी बबली गिरफ्तार किए है। थाना डिवीजन नंबर 3 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि करीब एक दर्जन मामलों में वांछित दोनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपियों को साहनेवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उधर, थाना डिवीजन नंबर तीन में मौजूद आरोपियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए विभिन्न होजरी फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चेक देकर लाखों रुपये का माल ले लिया था। लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here