Home Mohali पंजाब : धुंध के कारण 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

पंजाब : धुंध के कारण 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

0

फिरोजपुर : धुंध के कारण 2 हादसों में 3 वाहन टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगडऩे से सफेदे के पेड़ से टकरा गई, एक हादसा फरीदकोट रोड स्थित चुंगी नंबर आठ के पास तो दूसरा हादसा सरहदी गांव हबीब वाला से वाहगे वाला गांव को जाने वाली रोड़ पर हुआ।

जहां तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई और इस कारण कार चालक का जानी नुकसान तो नही हुआ, लेकिन उसे चोटें आई हैं। कार चालक गांव पीरू वाला का बताया जा रहा है। चुंगी नंबर 8 के पास हुए हादसे में धुंध के बीच तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। 

इसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है, टक्कर के चलते कार झाड़ियों में घुस गई और बाइक चालक युवक भी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, मृतक की पहचान नही हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here