Home Entertainment बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में चूक,  फार्म हाउस से 2 गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में चूक,  फार्म हाउस से 2 गिरफ्तार

0

मुबंईः अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की। दोनों को सुरक्षा कर्मियों ने रोककर स्थानिक पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई है, लेकिन दोनों ने खुद को फैन बताया है। दोनों के पास से फर्जी ID कार्ड भी मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनका मकसद क्या था।

उन्होंने किस मकसद से सलमान खान के फार्म हाउस पर आने की हिम्मत की? इन्हें किसने भेजा और क्या ये दोनों एक्टर को कोई नुकसान पहुंचाना चाहते थे। बता दें कि सलमान खान को अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं। सलमान खान बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं और एक बार बिश्नोई गैंग ने ही खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टर को उनके पनवेल फार्म हाउस पर मारने की योजना बनाई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here