Home Himachal>Baddi पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकानदार पर किया हमला, दुकान में की तोड़फोड़

पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकानदार पर किया हमला, दुकान में की तोड़फोड़

0

अमृतसर : रूरल एरिया में आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीडित लखबीर सिंह ने बताया कि वो एक शादी में अपने परिवार को छोड़ कर आए थे। आकर वो अपनी दुकान पर बैठा था। जहां 15 के करीब नौजवान आए और उस पर हमला कर दिया।

आरोपी गुरदेव सिंह ने उसकी पूरी दुकान में तोड़फोड़ की। लखबीर सिंह ने कहा कि आरोपी आप राजनीतिक पार्टी से संबधित है इसीलिए उन्हें किसी का खौफ नहीं है। वहीं इस मामले में गुरदेव सिंह ने भी आरोप लगाया की लखबीर सिंह ने पैलेस में शादी के दौरान पहले झगड़ा किया। इसके बाद वो चुपचाप घर आ गए और थाना लपोके में मामला दर्ज करा दिया। 

वहीं लखबीर सिंह की ओर से मामला थाना बचीविंड में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों की शिकायत उनके पास आई है और वो मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here