Home Punjab>Ludhiana पंजाबः गैस चढ़ने से 2 साल के बच्चे की मौ’त, दंपति की हालत बिगड़ी

पंजाबः गैस चढ़ने से 2 साल के बच्चे की मौ’त, दंपति की हालत बिगड़ी

0

लुधियाना: समराला के नागरा गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में अंगीठी  सेक रहे परिवार को जहरीली गैस चढ़ गई। इस हादसे में 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि दपंति की हालत अभी भी खराब है। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय अनमोलक सिंह अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और 2 साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने के कारण कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस इन तीनों सदस्यों तक पहुंच गई।

इस दौरान तीनों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 2 साल के अरमान की मौत हो चुकी थी।पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here