Home Punjab>Amritsar जालंधर: गोली लगने से सब इंस्पैक्टर की मौ’त, देखें वीडियो

जालंधर: गोली लगने से सब इंस्पैक्टर की मौ’त, देखें वीडियो

0

इससे पहले गोली लगने से DSP का हो चुका है निधन

जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ते इलाके सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस के कार्यालय के बाहर बनी पार्किंग में गोली चलने से सब इंस्पैक्टर की मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक देहात पुलिस का सब इंस्पैक्टर अपनी कार में बैठकर अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली उसके सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह भोगपुर के रूप में हुई है। 

वहीं थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्यवाही करते हुए मृतक सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह का शव सिविल अस्पताल में भेज दिया है और आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर की कार और सरकारी पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले डीएसपी देओल की गोली लगने से मौत हो गई थी। लगातार दो पुलिस वालों की मौत ने लोगों को दहला दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here