Home Punjab>Fazilka पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग 

पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग 

0

मानसा: जिले के गांव अहमदपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेजधार हथियार से बुजुर्ग महिला और व्यक्ति का कत्ल किया गया। मृतकों की पहचान जागीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर और भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here