Home Mohali पंजाबः सीएम मान पर सुखबीर बादल ने किया मानहानि का केस

पंजाबः सीएम मान पर सुखबीर बादल ने किया मानहानि का केस

0

उधर, सीएम मान बोले चैलेंज मंजूर

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुक्तसर कोर्ट में मानहानि के दावे का केस दर्ज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सीएम मान ने भी बादल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हर हफ्ते सुखबीर और बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों की जानकारी सबूतों के साथ सामने लेकर आने की बात कही है। सीएम मान ने कहा कि “अब ये उनके लिए चैलेंज नहीं, मौका है। वह चाहते हैं कि इस मामले में अब हर हफ्ते कोर्ट में तारीख (सुनवाई) पड़े। हर तारीख पर वे अपनी बात कोर्ट के सामने सबूतों के साथ रखेंगे।

अब हर सप्ताह बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों का खुलासा होगा। इतना ही नहीं, सुख निवास से लेकर अमेरिका तक पार्किंगों के बारे में भी वे खुलासे करेंगे।”  दरअसल, कुछ समय पहले लुधियाना में हुई ओपन डिबेट में सीएम मान ने बादल परिवार पर हरियाणा में बालासर फार्म के लिए स्पेशल नहर निकालने के आरोप लगाए थे। हालांकि इस मामले को लेकर सुखबीर बादल ने भगवंत मान को माफी मांगने की बात कही थी। बादल ने कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह मानहानि का केस करेंगे। इसी के चलते आज सुखबीर बादल ने सीएम मान के खिलाफ मानहानि का केस कोर्ट में दायर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here