Home Rashifal श्री नैना देवी माता के दरबार से पंजाब का धुंध से ढका दृश्य, वीडियो वायरल

श्री नैना देवी माता के दरबार से पंजाब का धुंध से ढका दृश्य, वीडियो वायरल

0

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित माता नैना देवी के दरबार से कोहरे ओर बादलों से ढका पंजाब का दृश्य देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस दृश्य की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता श्री नैना देवी के दरबार से आजकल सुबह एंव शाम के समय पंजाब पूरी तरह धुंध की आगोश में समाया रहता है। कई बार ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है जब ऐसा लगता है मानो पूरा पंजाब ही धुंध की सफेद चादर में ढक गया हो या पूरे पंजाब के ऊपर बादल ही बादल छाए हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here