Home Punjab>Ludhiana पंजाबः विजिलेंस की रेड दौरान मौके से पटवारी फरार, साथी काबू 

पंजाबः विजिलेंस की रेड दौरान मौके से पटवारी फरार, साथी काबू 

0

लुधियानाः विजिलेंस ब्यूरो ने आज ग्यासपुरा में तैनात राजस्व पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभाग की टीम ने उससे 6 हजार रुपए बरामद किए है। विजिलेंस की रेड के दौरान पटवारी दफ्तर छोड़कर भाग गया। आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। एसएसपी विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी को गांव कोहाड़ा लुधियाना निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसके नए खरीदे प्लॉट का म्यूटेशन करने और लोन दिलाने के लिए फर्द की कॉपी उसे चाहिए थी। वह पटवारी और उसके साथी से फर्द लेने गया तो दोनों ने उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसएसपी संधू के मुताबिक इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस यूनिट लुधियाना ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया। पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी चमकौर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो, पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here