Home Breaking News बिल्डिंग में लगी आग, धू-धूकर उठती लपटों से सहमे लोग

बिल्डिंग में लगी आग, धू-धूकर उठती लपटों से सहमे लोग

0

नई दिल्ली : नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एक बिल्डिंग में शनिवार की रात अचानक से आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरा मामला सेक्टर-11 में स्थित जीसी धवल अपार्टमेंट से जुड़ा है। जहां आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि लोगों ने पूरी तत्परता दिखाई और समय रहते अपार्टमेंट के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे सभी की जान बच सकी। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची करीब आधा दर्जन फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। 

आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थीं। वहीं आस-पास काफी लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने ही फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी थी। वहीं ये पूरी घटना शनिवार की शाम करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं ऊपर तक आग की उठ रही लपटों को देखकर वहां मौजूद लोग सहम से गए। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here