Home Haryana युवक की डूबने से हुई मौ’त, कुछ देर पहले हुई थी शादी

युवक की डूबने से हुई मौ’त, कुछ देर पहले हुई थी शादी

0

करनाल : करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। साहिल 12 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। वहां उसका चश्मा पानी में गिर गया जैसे ही उसने झुक कर चश्मा उठाने की कोशिश की तो पानी की तेज लहर आई और साहिल को अपने साथ समुंद्र की गहराइयों में खींचकर ले गई। दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। धुंध और अंधेरा इतना ज्यादा था कि साहिल का कुछ पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि साहिल का शव बह कर दूसरे समुद्र के छोर पर पहुंच गया था। रात 9 बजे पुलिस ने शव बरामद किया और साहिल के दोस्तों से पहचान कराई। साहिल के दोस्तों से पता चला कि साहिल की तीन साल पहले शादी हुई थी। वहीं कैमला गांव के संदीप ने बताया कि उसके चाचा का बेटा साहिल 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। 2 साल पहले ही उसे परमानेंट सिटीजनशिप मिली थी। साल 2020 में उसकी गुढ़ा गांव की अनु के साथ शादी हुई थी। 2022 में साहिल अनु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया लेकर चला गया था और दोनों वहीं रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here