Home Himachal बम धमाके में सेना के 5 जवानों की हुई मौ’त 

बम धमाके में सेना के 5 जवानों की हुई मौ’त 

0

नई दील्ली :  पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत से बम धमाके की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना की एक गाड़ी पर बम हमला किया गया है। इस हमले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों के मरने की जानकारी मिली है। इस इलाके में पिछले कई दशकों से सेना के खिलाफ स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके में आतंकवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया है। सेना ने कहा है कि हमले में मारे गए सैनिकों की उम्र 23 से 25 बर्ष के बीच थी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने सैनिकों की मौत पर शोक जताया है।

पाकिस्तान के कुछ सीनेटर ने सुरक्षा को देखते हुए चुनाव टालने की मांग की है। बलूचिस्तान का इलाका अफगानिस्तान और ईरान से सटा है। यहां रहने वाले लोगों की दशकों से शिकायत है पाकिस्तान की सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार करती है। इस वजह से इलाके में सरकार की खिलाफ लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here