Home Punjab>Amritsar जालंधरः पूर्व मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार

जालंधरः पूर्व मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: पूर्व कांग्रेसी नेता तथा पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ई.डी. ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत की गिरफ्तारी वन घोटाले में हुई है। पिछले काफी देर से ई.डी. इस मामले में जांच कर रही थी, जिसके बाद आज ई.डी. ने धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के  आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय, जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पंजाब में वन मंत्री के पद पर तैनात रहे हैं। जालंधर के ई.डी. विंग की तरफ से पिछले दिनों धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर रेड की गई थी, इस दौरान धर्मसोत के साथ-साथ वन विभाग के जुड़े कुछ अन्य आफिसरों तथा ठेकेदारों के घरों पर भी रेड हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here