Home Health फगवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में युवक की ह’त्या के मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो 

फगवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में युवक की ह’त्या के मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो 

0

फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिए हैं। मामले की जानकारी कपूरथला की एसएसपी वत्सल गुप्ता ने दी है। एसएसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि इस घटना को लेकर एसएसपी ने यह नहीं बताया कि यह मामला किसकी शिकायत पर किया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा जयकारे लगाए जा रहे है। बता दें कि फगवाड़ा में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here