Home Punjab>Amritsar पंजाबः घने कोहरे के कारण दिल्ली-अमृतसर शताब्दी हुई रद्द

पंजाबः घने कोहरे के कारण दिल्ली-अमृतसर शताब्दी हुई रद्द

0

जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लिए चलने वाली दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण शताब्दी को रेलवे ने रद्द कर दिया गया। आज तीनों जिलों में ये ट्रेन नहीं आएगी। कई दिनों से कोहरे के कारण शताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थी। इसके चलते ये फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेन सिर्फ आज बुधवार के लिए रद्द की गई है।

दिल्ली से अमृतसर के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12029) और अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी (12030) आज जालंधर, अमृतसर और लुधियाना नहीं पहुंचेंगी। हालांकि कल गुरुवार से दोबारा दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। बता दें कि मंगलवार को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 12 बजे जालंधर पहुंचने का है। मगर उक्त ट्रेन मंगलवार को रात करीब साढ़े सात बजे जालंधर पहुंची। वहीं, इसी तरह शाम के वक्त चलने वाली शताब्दी ट्रेन रात 11 बजे जालंधर सिटी स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिसका निर्धारित समय शाम 6 बजे का है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here