Home Punjab>Ludhiana पंजाब : कांग्रेस नेता मंड ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों ने जबरन घर में किया कैद, देखें वीडियो

पंजाब : कांग्रेस नेता मंड ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों ने जबरन घर में किया कैद, देखें वीडियो

0

लुधियाना :  कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बुधवार को पक्खोवाल रोड पर हंगामा कर दिया। मंड ने अपने कपड़े उतार कर पुलिस का विरोध किया। मंड के बेटे भवदीप सिंह ने कहा कि उसके पिता आज सुबह गुरुद्वारा साहिब जाने लगे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। सड़क से ही उसके पिता और उसे वापस घर जाने को बोला। गुरसिरमन सिंह मंड ने कहा कि उसे पुलिस कर्मचारियों ने जबरदस्ती घर में कैद किया हुआ है। यदि उसे और उसके बेटे को धमकी मिली है, पुलिस कर्मी उसके बेटे को अलग से सुरक्षा कर्मचारी दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह कामकाज छोड़ कर हर समय घर में बंद रहे, वह ऐसा नहीं कर सकते। मंड ने कहा कि मुझे घर पर आकर पुलिस कर्मचारी धमका रहे हैं। मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी थ्रेट है, लेकिन वह भी खुलेआम घुमते हैं। पुलिस को पहले मुख्यमंत्री मान को उनके घर में कैद करना चाहिए। मंड ने कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो उसके घर का खर्च कैसे चलेगा। मंड के हंगामे का पता चलते ही थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह, ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज ने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मंड ने कहा कि वह आज पक्खोवाल रोड पर ही बैठ कर पुलिस और सरकार के खिलाफ धरना दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here