Home Punjab>Amritsar जालंधरः सुबह-सुबह दुकानदार पर दात से हमला कर लुटेरे नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

जालंधरः सुबह-सुबह दुकानदार पर दात से हमला कर लुटेरे नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला घासमंडी से सामने आया है। जहां आज सुबह श्रीगणपति ट्रेडर की दुकान में तेजधार दात से बाइक सवार लुटेरों ने दुकानदार पर हमला कर दिया पीड़ित व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पीड़ित दीपक ने बताया कि वह सुबह 6 बजे दुकान खोलता है। आज सुबह दूध की गाड़ी कोहरे के कारण लेट हो गई थी। इस दौरान बाइक पर 2 युवक आए और वह पहले आगे चले गए।

इसके बाद वह फिर वापिस आए और आते ही उन्होंने दीपक की गर्दन पर दात रख दिया और पैसों की मांग करने लगे। वहीं दीपक ने कहा कि उसने अपने पास सरिया रखा हुआ था। उसने सरिया निकाला और लुटेरों के साथ 5 से 10 मिनट तक मुकाबला करता रहा। लेकिन उसके बावजूद लुटेरे उस पर हमला करके उससे फोन और 7 से 8 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। दीपक ने बताया कि जाते समय लुटेरे कहकर गए कि पाजी को ज्यादा चोट नहीं पहुंचानी वह अपनी जान-पहचान के है। दीपक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here