Home Punjab>Rupnagar पंजाब : अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिस कर्मचारी की मौ’त

पंजाब : अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिस कर्मचारी की मौ’त

0

बटाला : पुलिस कर्मचारी बलविंदर सिंह की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। थाना रंगड़नंगल के एएसआई रछपालसिंह ने बताया कि नरिंदर सिंह निवासी गांव छपेयांवाली ने सूचना दी, कि उसका भाई एसआई बलविंदर सिंह जो पुलिस थाना रंगड़ नंगल में तैनात था। उसने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8 बजे उसके भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई।

परिजनों द्वारा बलविंदर सिंह को इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरिदंर सिंह की सूचना पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here