Home Punjab>Phagwara पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

0

कपूरथलाः थाना सिटी से महज कुछ ही दूरी पर रात को 2 चोरों ने 3 दुकानों से हज़ारो रुपए का सामान और नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों 2 दुकानों को निशाना बनाया है। जिसमें से चोर एक दुकान से चोरी करने में असफल रहे। वहीँ घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना सिटी एसएचओ के अनुसार उनके पास सिर्फ एक दुकानदार की शिकायत आई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार चोरों ने कोटू चौंक के नजदीक अमन शूज जोन से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व 38 हजार रुपए की नगदी चोरी की। नजदीक ही दूसरी दुकान बत्तरा स्वीट्स से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी की। जबकि तीसरी दुकान गुजराल डेयरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर असफल रहे है। क्योंकि चोरों ने शटर के तले तो तोड़ लिए थे लेकिन सेंटर लॉकिंग की वजह से शटर को वह खोल नहीं पाए। 

अमनदीप वासी कोटू चौंक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास ही अमन शूज जोन के नाम से दुकान चलाता है। दुकान से करीब 20 मीटर की दूरी पर थाना सिटी है। इसके बावजूद उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। रात उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर के ताले व शीशा तोड़ कर अंदर से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व एक डिब्बे में रखी करीब 38 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता उसे सुबह चला जिसके बाद इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। वही दूसरी तरफ अमन शूज जोन से कुछ ही दूर कोटू चौंक पर ही बत्तरा स्वीट्स शॉप में भी उक्त चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी कर ले गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here