Home Himachal>Baddi पंजाबः सवारियों से भरी बस और 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

पंजाबः सवारियों से भरी बस और 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

0

अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर लगातार जारी है। वहीं आज सुबह जीटी रोड मलिया पर घने कोहरे के कारण एक ट्रॉले के ब्रेक लगाने पर एक छोटे ट्रक की टक्कर हो गई और वह घुम गया। जिससे अमृतसर डिपो से आ रही बस ट्रॉले से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना के कई सवारियों को चोटें लगी है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here