Home Punjab>Amritsar जालंधरः इलेक्ट्रानिक शोरूम सहित करीब 7 दुकानों पर GST की दबिश

जालंधरः इलेक्ट्रानिक शोरूम सहित करीब 7 दुकानों पर GST की दबिश

0

जालंधर, ENS: महानगर में स्टेट जीएसटी की टीम ने वाल्मीकि गेट स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम सहित करीब 7 दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जीएसटी द्वारा 7 दुकानों से सेल-पर्चेज से दस्तावेज रिकॉर्ड खंगालने के बाद कागज जब्त कर लिए हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि जीएसटी की टीम को मौके से भारी मात्रा में बिना बिल वाली माल भी मिला है। जब सर्च शुरू की गई तो एका एक कर माल और बिल से मिलाया गया। इस दौरान कहा जा रहा है कि इसमें एक नग दुकान के अंदर से मिला है, जिसका कोई बिल नहीं है। हालांकि इस मामले को लेकर जीएसटी के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here