Home Punjab>Rupnagar पंजाबः गांधी कैंप में नशे में धुत्त युवती की वीडियो हुई वायरल

पंजाबः गांधी कैंप में नशे में धुत्त युवती की वीडियो हुई वायरल

0

बटालाः पंजाब में भले ही सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे में युवक युवतियों के झूमते की वीडियो काफी सामने आ रही है। बीते दिन अमृतसर में नशे में झूमते हुए व्यक्ति की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं आज बटाला के गांधी नगर कैंप की वीडियो वायरल हो रही है। जहां नशे में धुत्त लड़की झूमती हुई दिखाई दे रही है।

दरअसल, यह वीडियो रात के समय का है। जिसमें नशे में धुत्त लड़की गिर रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों का आरोप है कि गांधी नगर कैंप नशे का गढ़ है। जहां आए दिन नशे में धुत्त नौजवानों की वीडियो लगातार वायरल होती रहती है। वहीं युवती की वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सवालों के घेरे में घिरती हुई एक बार फिर से दिखाई दे रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here