Home Punjab>Rupnagar पंजाब : 8 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

पंजाब : 8 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

0

गुरदासपुर : धारीवाल की अपरबारी दोआब नहर के पास युवक का शव मिला है। युवक की पहचान पलविंदर सिंह (25) निवासी गांव बल के तौर पर हुई है।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक 8 दिन से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने धारीवाल पुलिस को दी है। मृतक पलविंदर सिंह के चाचा सर्बजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पलविंदर सिंह 8 दिन से लापता था। कई लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

आज उन्हें पता चला कि पलविंदर सिंह का शव नहर में मिला है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पलविंदर का एक हाथ कटा हुआ था, दोनों पैर टूटे हुए थे और सिर पर भी तेजधार हथियार के निशान थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि पलविंदर की हत्या कर दी गई है और उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है।

मृतक के चाचा ने बताया कि पलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन से पलविंदर के हत्यारों का पता लगाकर उन्हें न्याय के दायरे में लाने की मांग की है। थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि पलविंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पलविंदर के परिजनों के बयान लेने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here