Home Breaking News मेटकॉफ हाउस की छठी मंजिल में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 18 गाड़ियां, देखें वीडियो

मेटकॉफ हाउस की छठी मंजिल में लगी आग, काबू पाने में जुटी दमकल विभाग की 18 गाड़ियां, देखें वीडियो

0

नई दिल्लीः डीआरडीओ मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल मेंं स्थित ऑफिस में आग लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग की 18 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई है। इस दौरान कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here