Home Breaking News क्या 22 जनवरी को जारी होंगे भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों वाले 500 रुपए के नोट, जानें मामला

क्या 22 जनवरी को जारी होंगे भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरों वाले 500 रुपए के नोट, जानें मामला

0

नई दिल्लीः भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर राम मंदिर, भगवान राम की मूर्ति की तस्वीरों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम से संबंधित कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खास फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक 500 का नोट है। इस वायरल हो रहे नोट की खासियत यह है कि इस पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह भगवान श्रीराम की तस्वीर लगाई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भगवान राम और राम मंदिर की फोटो वाले 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा।  हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है और ऐसे नोट जारी करने का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

दरअसल, नकली नोटों पर लाल किले की जगह अयोध्या का राम मंदिर और धनुष-बाण की तस्वीर है। मूल रूप से 14 जनवरी, 2024 को रघुन मूर्ति नाम के एक एक्स (ट्विटर) यूजर्स द्वारा शेयर की गई, तस्वीरें खूब वायरल हुईं और फर्जी दावे पूरे इंटरनेट पर फैलाए गए। वहीं जब यह 500 के नोट की फर्जी तस्वीर वायरल होने लगी तो यूजर ने खुद ही एक और पोस्ट किया और लोगों से अपील किया कि उसके क्रिएटिव काम का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने में ना करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भगवान राम की तस्वीर वाले नोट की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा है कि सुना है कि 22 जनवरी को 500 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह सपने के साकार होने जैसा होगा। जय श्री राम. एक अन्य यूजर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, राष्ट्रपिता’ से ‘राष्ट्र के भगवान’ तक!” 500 रुपये के नए नोट 22/01/2024 को जारी किए जाएंगे। यूजर्स द्वारा 500 के कथित नए नोट की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उनमें लाल किला की जगह भगवान राम और राम मंदिर की फोटो लगाई गई हैं। फेसबुक पर भी इस तरह की पोस्ट देखने को मिली हैं।

कथित नए करेंसी नोट को करीब से देखने पर कई झोल नजर आ रही हैं। इससे पता चलता है कि नोट में मौजूद तस्वीरों को डिजिटल रूप से बदला गया है। तस्वीरों में भगवान राम के साथ-साथ मंदिर की फोटो के आसपास ब्लर दिखाई दे रहा है, इससे पता चलता है कि जैसे लाल किला और महात्मा गांधी की फोटो को ब्लर करके ये फोटो जोड़ी गई हैं। इसके अलावा फोटो के नीचे जो राम मंदिर लिखा है, उसे देखने पर भी साफ तौर से पता चलता है कि मौजूद नोट में जो लिखा है, उसे ब्लर पट्टी लगाकर छिपाया गया है और उसके ऊपर राम मंदिर लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here