Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां

पंजाब : पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां

0

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब में लगातार पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात को पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट हुई थी। वारदात के बाद एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं गई। इस दौरान देर रात पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल लुटेरे को बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया। उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है। देर रात जब पुलिस टीम एक लुटेरे को बरामदगी के लिए अपने साथ बस्सी पठाना में लेकर गई तो इस लुटेरे ने बोलेरो से लूट की रकम निकालते हुए भागने की कोशिश की। लुटेरे ने गाड़ी में पहले से रखे अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं और गोली लुटेरे के पैर में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसे पकड़ लिया। बस्सी पठाना सिविल अस्पताल के डॉ. आशीष ने बताया कि पुलिस एक घायल व्यक्ति को लेकर आई थी।

जिसके पैर में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर है। एक पुलिसकर्मी को भी भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। हालांकि, पुलिसकर्मी का बीपी काफी बढ़ा हुआ था।फतेहगढ़ साहिब के एसपी राकेश यादव ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, क्योंकि लुटेरा गोलियां चला रहा था। इस एनकाउंटर के दौरान एक लुटेरा घायल हो गया। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आगे की जांच जारी है। लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को इंडस्ट्री से 25 लाख रुपए की लूट हुई थी। वारदात के बाद एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। इसी बीच एसपी (आई) राकेश यादव के नेतृत्व में तीन लुटेरों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में लुटेरों ने माना कि लूटी गई रकम बस्सी पठाना में एक बोलेरो गाड़ी में रखी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here