Home Chandigarh 3 साथियों की गिरफ्तारी से भड़का आतंकी पन्नू, CM केजरीवाल और भगवंत मान को दी धमकी

3 साथियों की गिरफ्तारी से भड़का आतंकी पन्नू, CM केजरीवाल और भगवंत मान को दी धमकी

0

चंडीगढ़ : मोहाली से पकड़े गए 3 साथियों को छुड़ाने के लिए आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दे दी है। पन्नू ने धमकी में कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह के वारिस हैं। अगर उन्हें न छोड़ा तो राजनीतिक मौत के लिए तैयार रहें। पन्नू ने नया वीडियो जारी कर कहा कि बीते दिनों सीएम मान की सरकार ने दिलावर सिंह के 3 वारिसों को पकड़ा है। उन्हें टॉर्चर किया गया और झूठा केस डाला हैं। उनसे खालिस्तान व रिफ्रेंडम के झंडे मिले हैं। वे तीनों ही उसके सीधे संपर्क में हैं। उन्हें कोई हथियार नहीं पकड़ाया गया, सिर्फ खालिस्तान व रिफ्रेंडम का झंडा पकड़ाया गया है।

लेकिन भगवंत मान याद रखे बेअंत सिंह को। यही काम उसने किया था और उस परिणाम भुगतना पड़ा। जो हाथ खालिस्तान रिफ्रेंडम के झंडे पकड़ते हैं, रॉकेट लांचर पकड़ने में देर नहीं लगाएंगे। आज भी दिलावर सिंह के सैकड़ों वंशज इशारे का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमने पंथ के सामने वादा किया है कि रिफ्रेंडम से खालिस्तान का हल निकालेंगे। उसने अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव को धमकी दी है कि अगर 15 फरवरी तक तीनों युवकों को ना छोड़ा तो इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here